महिलाओं से अभद्रता पर डाक्टर पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। हीरानगर थाना पुलिस ने डा. राजेश सुनहरे के खिलाफ केस दर्ज किया है। डाक्टर महू के सिविल अस्पताल में रेडियो लाजिस्ट है। पुलिस के मुताबिक, घटना तिरुमाला प्राइड (भानगढ़) की है। कालोनी में अमावस्या पर हरियाली महोत्सव मनाया जा रहा था। फरियादी हेमलता, वैशाली पंवार, नम्रता, कामिनी बगीचे में घूम रही थी। डा. सुनहरे कालोनी के सचिव भी है। वे महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। उन्होंने कहा कि तुम मेंटेनेंस के रुपये नहीं देते हो। महिलाओं ने अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया और थाने में शिकायत कर दी।

Exit mobile version