पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपित पुलिस के पास पहुंचा, बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • इंदौर की लोधा कालोनी में पत्नी की हत्या कर तीन साल के बेटे को लेकर भाग गया था आरोपित।

लोधा कालोनी महूनाका चौराहा के अनिल मंजे ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। अनिल सोमवार को पत्नी पिंकी मंजे (35) की हत्या कर भाग गया था। देर रात तक इधर-उधर भटकता रहा। बाद में पुलिसवालों को जाकर घटना बता दी। छत्रीपुरा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी ले ली है।

लोधा कालोनी निवासी अनिल ने शराब के रुपये न देने पर पिंकी की हत्या कर दी थी। वारदात अनिल की मां के सामने हुई थी। उसने चाकू से पिंकी का गला रेता था। तीन साल के बेटे को भी साथ लेकर भागा था। उसने बच्चे को रिश्तेदार के पास छोड़ा और खुद ग्रामीण क्षेत्र में छुपता रहा। घंटों तक ढाबे पर बैठा रहा।

पहले पुलिस को यकीन नहीं हुआ
रात में सिमरोल में एक बस हादसा हुआ था। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो अनिल भी वहां पहुंच गया। सिपाहियों से कहा कि उसने पत्नी की हत्या की है। वह सरेंडर करना चाहता है। पुलिसवालों ने पहले उसकी बात पर यकीन नहीं किया। छत्रीपुरा पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि अनिल तो फरार आरोपित है। सिपाहियों ने उसे हिरासत में लिया और छत्रीपुरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Exit mobile version