महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मालवीय नगर का दौरा कर स्थानीय रहवासियों से पूछी समस्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एंकर.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मालवीय नगर का दौरा किया स्थानीय रहवासियों से पूछी समस्या है वही अधिकांश लोगों ने पानी की सप्लाई को लेकर भी शिकायत की बारिश के दौरान इलाके में जलजमाव भी बनते है हालात

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार शहर का दौरा कर रहे है और इस दौरान वे क्षेत्र की समस्या को लेकर अधिकारी,जनप्रतिनिधि और आम लोगों से चर्चा कर रहे है।इसी के तहत महापौर शुक्रवार को विधानसभा क्रमांक 2 के मालवीय नगर इलाके की कॉलोनियों का दौरा करने पहुंचे,इस दौरान क्षेत्रीय रहवासियों से उन्होंने चर्चा करते हुए समस्या को पूछा,इस दौरान अधिकांश लोगों ने क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को सामने रखा,उन्होंने बताया की इलाके में नर्मदा की लाइन होने के बाद भी बराबर सप्लाई नहीं हो पा रही है कई दिनों तक लोगों को पानी नहीं मिलता है।साथ ही बारिश के दिनों में यहाँ लगातार जजमाव के भी हालात बनते है जिससे लोगों को यहाँ से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तमाम शिकायतों और समस्या को सुनने के बाद अधिकारियों को जल्द से जल्द इसके निराकरण के लिए निर्देश दिए है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ स्थानीय विधायक रमेश मेंदोला और एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर सहित तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version