मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लाडली बहनों को मिल रहा है रोजगार, विधायक रमेश मेंदोला ने की तारीफ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजय नगर पर सजा खाटू श्याम का भव्य दरबार महिलाओं को रोजगार भी दे रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की कई भांजियां यहां काम कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण का संदेश भी संस्था राम राज्यम और आवाज की ओर से दिया गया है। कई दुकानें, झूले महिलाएं संचालित कर रही है। विधायक रमेश मेंदोला भी यहां पहुंचे, उन्होंने भी इस आयोजन की तारीफ की। देखिए खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लाडली बहनों को झूलाने में पूरे प्रदेश में इंदौर अव्वल रहा। इस मेले में हजारों लाडली बहनें फ्री में झूला झूली। ये एक ऐसा मेला महोत्सव है, जहां सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार हो रहा है। धर्म, संस्कृति, बच्चों में संस्कार, हिन्दुत्व विचारधारा का संदेश दिया जा रहा है उल्लेखनीय है कि पहली बार बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार विजय नगर चौराहे पर बिजनेस पार्क पर लगा है। येे इंदौर समर कार्निवाल मेला 2023 है। जिसमें बच्चों के लिए आकर्षक झूले ज्वाइंट व्हील, बड़ा झूला, कोलंबस नाव, ड्रेगन ट्रेन, टोरा टोरा, मेरी ग्राउंड, आरफील टॉवर सेल्फी झोन, स्वादिष्ट व्यंजनों की मनभावन वैरायटी उपलब्ध है। यहां आने पर ऐसा लग रहा है कि मानो खाटू श्याम आ गए हो। विधायक रमेश मेंदोला भी यहां पहुंचे, उन्होंने लाडली बहनों को झूला झुलवाया। मेंदोला ने भी संस्था राम राज्यम के दीपकसिंह पंवार, विश्व हिन्दु परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति मंजू नायर के इस आयोजन की तारीफ की। विशेष ये है कि यहां कई दुकानें, स्टॉल और झूले महिलाएं संचालित कर रही हैं। सीएम की लाडली बहनों को यहां रोजगार मिला है। आप भी सुनिए क्या कहा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लाडली बहनों ने।

Exit mobile version