महापौर द्वारा शहीद भगत सिंह एवं शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर दिनांक 23 मार्च 2023। शहीद श्री भगत सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर राजमोहल्ला चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रतिमा का दुग्ध अभिषेक किया गया, इसके पश्चात प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री भरत सिंह रघुवंशी, पूर्व पार्षद श्री भरत पारीक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों द्वारा भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

https://timenews.today/img/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-23-at-10.29.58-AM.mp4

इसके पश्चात महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहीद श्री हेमुकालानी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती कंचन गिदवानी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा हेमू कालाणी प्रतिमा पर सोंदरीकरण के साथ छत्री लगाने की घोषणा भी की ..

Exit mobile version