महापौर, कलेक्टर,निगम आयुक्त ने किया झांकी मार्ग का निरीक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर दिनांक 26 सितम्बर 2022। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर इलैयाराजा टी, आयुक्त हर्षिका सिंह, महापौर परिषद सदस्यों द्वारा अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकीयों के भंडारी ब्रिज के पास से झांकी मार्ग का निरीक्षण किया गया

महापौर कलेक्टर, आयुक्तमहापौर परिषद सदस्य द्वारा भंडारी ब्रिज चौराहे से श्रम शिविर, चिंकमंगलूर चौराहा, जेलरोड, नावेल्टी मार्केट, जेलरोड चौराहा, एमजी रोड अग्रवाल स्टोर्स, मृगनयनी चौराहा, कृष्णपुरा छत्री, नंदलाल पुरा रोड, फु्रट मार्केट, जवाहर मार्ग, गुरूद्वारा चौराहा, बम्बई बाजार, नृरसिंह बाजार चौराहा, कपडा मार्केट, सीतलामाता बाजार, एमजी रोड खजुरी बाजार रोड, राजबाडा होते हुए, नगर निगम तक झांकी मार्ग का निरीक्षण किया गया महापौर भार्गव ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार परम्परागत तरीके से इंदौर शहर में अनंत चतुर्दशी के दिन शहर के मध्य क्षेत्र में मिलो के साथ ही विभिन्न झांकीयां निकाली जाती है। महापौर जी द्वारा झांकी मार्ग के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, डेनेज सफाई कार्य, पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय व मुत्रालयो की सफाई, आपात स्थिति में अग्निशमन वाहनो की व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा झांकी मार्ग में ऐसे खतरनाक व जर्जर मकान को हटाने की कार्यवाही के साथ ही झांकी मार्ग के खतरनाक मकानो के संबंध में बैनर लगाने के भी निर्देश दिये गये। साथ ही अनंत चतुदर्शी के दिन निगम में एक विशेष इमरजंेंसी गैंग कायम कर डयुटी लगाने के भी संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये, इमरजेंसी गैंग द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ झांकी मार्ग पर होने वाली गंदगी को साफ करती रहे। साथ ही आयुक्त द्वारा झांकी मार्ग से अस्थाई शेड, ठेले, बोर्ड, गुमटियां, रोड क्रास बैनर व अन्य बाधाऐं आदि को भी हटाने के निर्देश दिये गये

Exit mobile version