महापौर एवं आयुक्त द्वारा महिला सफाई मित्र की अकास्मिक दुखद निधन पर जताया शोक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • 30 नवम्बर को प्रातः 8 बजे निगम प्रांगण में मृतक को दी जावेगी श्रद्धांजलि
  • वाहन चालक के विरुद्ध कराई एफआईआर दर्ज

इंदौर दिनांक 29 नवम्बर 2023। झोन क्रमांक 03 वार्ड 57 में कार्यरत विनियमित महिला सफाई मित्र श्रीमती अमरलता पति शेरा गौहर द्वारा पोलोग्राउण्ड पर कार्य के दौरान अकास्मिक दुघर्टना में मृर्त्यु होने पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह द्वारा मृतक के परिवार के प्रति शोक प्रकट करते हुए, संबंधित अधिकारियेा को वाहन चालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये गये, निर्देश के क्रम में संबंधित अधिकारियो द्वारा वाहन चालक के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई। महापौर व आयुक्त द्वारा विनियमित महिला कर्मचारी की दुखद मुर्त्यु होने पर निगम स्तर से दिये जाने वाले समस्त क्लेम का भुगतान तत्काल कार्यवाही कर, भुगतान करने के निर्देश दिये गये।

सफाई कार्य में संलग्न महिला सफाई मित्र की कार्य के दौरान दुखद मुर्त्यु होने पर कल सुबह 30 नवम्बर को प्रातः 8 बजे निगम प्रांगण में मृतक को श्रद्धांजलि दी जावेगी।

Exit mobile version