मसाला कारोबारी की दुकान में हुई चोरी मामले मे बदमाशों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक पान मसाला कारोबारी की दुकान में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस नें पकड़ लिया है। कुछ दिनों पूर्व ही चोरों ने मसाला कारोबार की दुकान से लाखों का माल चुरा लिया था। हालांकि पुलिस नें बदमाशों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।

जूनी इंदौर टीआई शैलेंद्र सिंह जादौन के अनुसार चोरी किया घटना गत 1 तारीख की मध्यरात्रि की है। पुलिस नें शिकायत के आधार पर क्षेत्र के लगभग 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किया जिसमें आरोपियों के हुलिए के आधार पर और मूखबीर से मिली सूचना के आधार पर पारस पिता संजय गेहलोत राधा गोविन्द का बगीचा भंवरकुवा और दूसरा राज पिता विमल जामोद निवासी स्नेह नगर को गिरफाई किया है। इन दोनों बदमाशों ने मसाला कारोबार की दुकान के शटल उसका कर वहां से लगभग ₹300000 से ज्यादा कमल चुराया था जिसे पुलिस ने जप्त कर चोरी का प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version