इंदौर पुलिस द्वारा चैन लूट मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया जो की कर्ज उतारने के कारण सोने की चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देता थी आरोपी युवक के पास 1 सोने की चेन वा दो पैंडल बरामद किए गए पकड़ाया युवक 2017 में भी चैन लूट मामले पकड़ाया था जिसके पास से कुल 17 सोने की चैन बरामद हुई थी….।
इंदौर के डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया की तिलक नगर थाना की पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर हितेश पंजाबी नामक युवक को पकड़ा है युवक अलग अलग थाना क्षेत्रों में चैन लूट की वारदातों को आजमा देने में माहिर है पकड़ाए युवक से पूछताछ में बताया है की वह कर्ज से परेशान था और जल्द अमीर बनने की चाह ने उसे चैन लूट का आरोपी बना दिया है पुलिस का कहना है 2017 में भी युवक को पकड़ा गया था जब उसके पास 17 चैन बरामद हुई थी अभी उसके पास एक चैन वा दो सोने के पैंडल बरामद हुए पुलिस उसे लगातर अन्य लूटपाट को लेकर पूछताछ में जुटी हुई ताकि अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सके….।
