मल्हारगंज थाना क्षेत्र में किराए पर गाड़ी लेकर बेची पांच के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां फरियादी ने अपनी कर किराए पर दी थी लेकिन आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे ट्रांसफर कराकर किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र काहे यहां के रहने वाले दीपक प्रजापति नामक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने बंटी गोधा नामक व्यक्ति को अपनी कार किराए पर चलाने के लिए दी थी जिसका उसने किराया भी नहीं दिया लेकिन उसने बिना उसकी अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति को उसकी कार बेच दी और उसके द्वारा भी किसी अन्य व्यक्ति को कर बेच दी गई जब उसने आरटीओ से जानकारी निकाली गई तो उसमें यह ज्ञात हुआ कि उसकी बिना अनुमति के उसकी कार ट्रांसफर करा ली गई है पूरा मामले में दीपक में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने बंटी गोधा रिजवान खान इमरान खान विनय सेठिया और अतुल वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है

Exit mobile version