मल्हारगंज थाना क्षेत्र मे दुकान में घुस कर दी बदमाशो ने जान से मारने की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो अब दुकान में घुसकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ऐसा ही मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के टोरी कॉर्नर का है जहां मावे की दुकान संचालित करने वाले दिलीप चौहान नामक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दुकान में दो अज्ञात बदमाश आए और उनके बेटे की फोटो दिखा कर उसे जान से मारने की धमकी दी जब दुकान के नौकर द्वारा विरोध किया गया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी अगले दिन बदमाशों द्वारा दोबारा दुकान पर आए और विवाद किया और वहां से फरार हो गए फरियादी दिलीप चौहान ने थाने पहुंच कर दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है

Exit mobile version