इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में व्यापारियों से अड़ीबाजी करने वाले बदमाश को मल्हारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है बदमाश पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है
जानकारी देते हुए आलोक शर्मा ने बताया कि व्यपारी विजय राठौर नहीं शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जिंसी हाथ मैदान में अपना व्यापार संचालित करते हैं वहीं क्षेत्र का ही रहने वाला बदमाश जुनैद कादरी क्षेत्र में व्यापारियों से अवैध वसूली करता है और उनसे भी वह वसूली करने पहुंचा था नहीं देने पर उन्हें धमकी भी दी थी जिसके बाद व्यापारी विजय ने थाने पर बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत के बाद पुलिस ने बदमाश जुनैद कादरी को गिरफ्तार कर लिया है बदमाश पूर्व में भी चोरी के प्रयास में पकड़ा जा चुका है जिस पर वैधानिक कार्रवाई कर उसे जेल दाखिल कर दिया है
