ममेरी बहन से छेड़छाड़ करने वाले को कारावास

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ममेरी बहन से छेड़छाड़ करने वाले को जिला न्यायालय ने एक वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। मामला मल्हारगंज पुलिस थाना क्षेत्र का है। फरियादिया ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी कि उसकी बुआ का लड़का उससे अशोभनीय बात करता है। मना करने पर भी नहीं मानता। इसके चलते दोनों परिवार के संबंध बिगड़ गए हैं।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 294 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने प्रकरण में धारा 354 ए और 509 बढ़ा दी। न्यायालय ने मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपित को एक वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Exit mobile version