- आरोपितों ने महिला को बाहर बुला कर दोनों गालों पर ब्लैड से हमला कर दिया।
गुंडों पर पुलिस प्रशासन का अमला टूट पड़ा। मंगलवार सुबह दो गुंडों को मकान ढहा दिए गए। गुंडे तो जेल में है लेकिन उनके स्वजनों की दुर्दशा हो गई। आशियाना गिरता देख रोते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया था।
कार्रवाई खजराना और हीरानगर थाना क्षेत्र में हुई है। खजराना थाना क्षेत्र स्थिता रामकृष्णबाग कालोनी में पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त भीम यादव का मकान ढहाया। भीम और उसके भतीजों ने भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया था। महिला आरोपितों के खिलाफ ड्रग्स की सप्लाई की शिकायत करती थी।
आरोपितों ने महिला को बाहर बुला कर दोनों गालों पर ब्लैड से हमला कर दिया। इसी तरह हीरा नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में नगर निगम में प्रथम पुत्र प्रकाश उज्जैनी के मकान को तोड़ा है। प्रथम व उसके साथियों ने पिछले दिनों सरेआम युवक की हत्या कर दी थी।
टीआइ दिलीप पुरी के मुताबिक 24 वर्षीय प्रथम 2015 से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उसके विरुद्ध चोरी, मारपीट, अवैध हथियार रखने, सट्टा, हत्या के कुल 15 मामले दर्ज हो चुके है।
