मध्य प्रदेश में शराब के सभी अहाते होंगे बंद, शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश में नई शराब नीति को लेकर एक और जहां कई राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रदेश सरकार की नई शराब नीति का विरोध किया था तो वही भाजपा सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी अपनी ही पार्टी की बनाई शराब नीति का खुलकर विरोध किया था जिस पर संघ के हस्तक्षेप के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार को झुकना पड़ा और प्रदेश में संचालित आहत ओं को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है साथ ही 2010 के बाद कोई भी नई शराब की दुकान नहीं खोलने की बात भी कही है।

दरअसल कैबिनेट बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मप्र में शराब को हतोत्साहित करने अहम फैसले लिये गये हैं। पूरे प्रदेश में शराब के अहाते बंद करने और शराब की दूकानों पर बैठकर शराब पीना प्रतिबंधित किया जाएगा। साथ ही सभी धार्मिक शैक्षणिक स्थानों से शराब की दूकान 100 मीटर दूर रखी जायेगी । गृहमंत्री ने बताया कि वर्ष 2010 के बाद मप्र में एक भी नई शराब दूकान नहीं खोली गई है। गौरतलब है कि शराब अहाते बंद किये जाने को लेकर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लगातार आन्दोलन कर रही थीं। वे शराब की दुकानों पर पत्थर व गोबर फेंक चुकी थीं। उन्होंने पिछले दिनों ओरछा में शराब की दूकान पर गाय बांध कर संदेश दिया था कि मधुशाला को गौशाला बनाया जाए। फिलहाल मप्र सरकार को शराब से लगभग 14000 करोड़ की आय होती है। लेकिन इस नई नीति से अब प्रदेश सरकार को करीब 3000 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

Exit mobile version