कायाकल्प अभियान के अंतर्गत शहर की सड़कों को सुधार करने के लिए प्रदेश की लगभग 413 निकाय को 750 करोड़ रुपए देने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसला किया है इंदौर निगम को आज राशि रुपए 25 करोड़ ओर मुख्यमंत्री के कायाकल्प अभियान कार्यक्रम सोमवार को इंदौर सिटी बस ऑफिस के मीटिंग हाल में किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव से से वर्चुअल संवाद किया।
-इस दौरान महापौर ने कहा कि इंदौर देश का रोल मॉडल है और प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक इंदौर का उदाहरण हमेशा दिया जाता है,महापौर ने कहा कि जिस तरह से क्लास का टॉपर होता है ओर उसके आगे निकलने की चुनौती सभी को दी जाती है ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश के सभी 413 नगरी निकाय को भी प्रेरित करने का प्रयास किया गया है लेकिन इंदौर का मॉडल जिस प्रकार का काम कर रहा है जिससे इंदौर सातवीं बार भी स्वच्छता में देशभर में नंबर वन बनेगा ,,,कायाकल्प अभियान को लेकर महापौर ने मीडिया कर माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया,,उन्होंने कहा कि जिस तरह से सीएम ने मध्यप्रदेश में सड़कों के कायाकल्प को लेकर एक अनूठा अभियान शुरुआत की है जिसमें प्रदेश की सभी नगरी निकाय को करीब 750 करोड़ देने का फैसला किया है जिसमें इंदौर को भी जो 25 करोड़ की धनराशि मिलेगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि 25 करोड़ से इंदौर की प्रमुख सड़कों और बाया बाईपास की प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।
आपको बता दे मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान द्वारा 20 फरवरी को संपन्न होने वाले कायाकल्प अभियान में भोपाल से ₹750 करोड़ की लागत से बनने वाली 413 नगरीय निकायों की सड़कों के कायाकल्प अभियान की स्वीकृति है, जिसकी पहली किश्त ₹ 350 करोड़ का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया ।
