मध्य प्रदेश भाजपा विदेश विभाग की अनूठी पहल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

“Global Call-A-Thon”

21 देशों के 250 से अधिक NRIS ने लगातार 14 घंटे मध्य प्रदेश के मतदाताओं से की बात

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भाजपा विदेश विभाग द्वारा #Vote4MP कालिंग कैंपेन के अन्तर्गत Global Call-A-Thon” का आयोजन विदेश विभाग प्रदेश संयोजक प्रदेश श्री रोहित गंगवाल के नेतृत्व में दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक किया गया।

Call-A-Thon के माध्यम से विश्व के करीब 21 देशों के 250 से अधिक NRIs जैसे यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, यूके बहरीन, कुवैत, जापान, यूएई, सिंगापुर, पोलैंड, हांगकांग, नाइजीरिया, नॉर्वे, डेनमार्क, मलेशिया, कनाडा, केन्या, रूस, दक्षिण अफ्रीका “फिर इस बार भाजपा सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार 14 घंटे, 15 से 20 हजार मध्य प्रदेश के मतदाताओं को कॉल कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के साथ प्रभावी ढंग से जुड़ना और भाजपा के समर्थन में चुनावी माहौल तैयार करना था। विदेश विभाग मध्यप्रदेश के संयोजक श्री गंगवाल ने बताया कि Call-A-Thon के. माध्यम से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचकर उनसे संवाद किया और प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपील की।

- Advertisement -
Exit mobile version