हाल ही में हुए खरगोन यात्री बस हादसे के बाद बस मालिक और ड्राइवर पर हुई कार्रवाई के बाद मध्य प्रदेश प्राइम रूट बस एसोसिएशन के लोगों ने सरवटे बस स्टैंड स्थित कार्यालय में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें मध्यप्रदेश के तमाम शहरों से बस एसोसिएशन के लोग शामिल हुए ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यवाही को अनुचित बताया।
बस ऑपरेटर एसोसिएशन के सचिव शुशील अरोरा ने बताया कि खरगोन में यात्री बस हादसा एक दुखद घटनाक्रम रहा लेकिन प्रशासन द्वारा बस मालिक और ड्राइवर पर अनुचित कार्यवाही की गई इस तरह की कार्रवाई पहली बार किसी मोटर मालिक पर हुई है। यात्री बस ऑपरेटर के लोग इस बैठक में इंदौर सहित खंडवा बुरहानपुर खरगोन बड़वानी उज्जैन धार देवास सीहोर सहित तमाम शहरों से आए और इस तरह की घटनाओं में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी, सुशील अरोरा ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से करीब 5 हजार यात्री बसें विभिन्न शहरों के लिए संचालित होती है वहीं अन्य राज्यों से आई बसों को मिला ले तो हर दिन 3 हजार बसों द्वारा यात्रियों को सेवा देती है।
