मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 5वी, 8वी रिजल्ट किए घोषित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

.मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज पांचवी और आठवीं के बोर्ड की परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिया है जहां अलग-अलग वेबसाइट पर सोमवार 1 बजे के बाद सही रिजल्ट दिखने लग गए हैं।

.शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में पांचवी और आठवीं के लाखों विद्यार्थी परीक्षा में पेपर हल करने बैठे थे वहीं इंदौर की यदि बात की जाए तो करीब 90 हजार बच्चों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मध्य प्रदेश के अंतर्गत होने वाली परीक्षा में भाग लिया था। मीडिया खबरों की माने तो 76% आठवीं का परिणाम और 82 . 27 प्रतिशत पांचवी कक्षा के बच्चों का सफल परिणाम रहा वहीं बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष परिणाम में लगभग 2 से 3% की गिरावट बताई जा रही है वहीं इस बार भी लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बाजी मारी है। जिला शिक्षा अधिकारी मंगेश व्यास की माने तो वह आज जनसुनवाई में व्यस्त रहें जहां वह पांचवी आठवीं के परीक्षा परिणाम का एनालिसिस नहीं कर पाए।

Exit mobile version