अधेड़ व्यक्ति की मदद करने के बहाने मोबाइल और सोने की चेन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर एरोड्रम पुलिस ने ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति की मदद करने के बहाने उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन और मोबाइल चोरी कर लिया था और फरार हो गए थे जिसके बाद अधेड़ व्यक्ति ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया था वही पूरे मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सोने की चेन और मोबाइल बरामद कर लिया है

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के विद्या धाम मंदिर के सामने का है जहां पिछले दिनों दीपक पारीक नामक अधेड़ व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने घर की ओर जा रहे थे उसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और चक्कर आने लगे जिसके कारण वह अपनी बाइक खड़ी करके सड़क किनारे बैठ गए उसी दौरान तीन बदमाशों ने मदद करने का बहाना बनाकर उस समय मोबाइल और चैन चुरा लिया जब वह अर्ध बेहोशी की हालत में थे होश में आने के बाद अधेड़ व्यक्ति ने थाने पहुंचकर तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था पूरे प्रकरण में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे चुराया गया मोबाइल और सोने की चेन बरामद कर लिया है

Exit mobile version