मध्य प्रदेश की महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर, प्रदर्शन करने के लिए बुधवार को इंदौर पहुंची,, शहर महिला कांग्रेस की अगुवाई में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में कई बड़े नेता भी मौजूद थे,,
इंदौर प्रभारी महेंद्र जोशी के साथी ही महिलाएं बड़ी रैली के रूप में संभागायुक्त कार्यालय पहुंची,,,, मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के साथ ही महंगाई पर जमकर शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया,, उन्होने बताया कि आज मध्य प्रदेश सरकार ने गैस सिलेंडर पर ₹50 और दूध पर ₹2 दाम बढ़ाकर गरीब जनता की कमर तोड़ने का काम किया भाजपा उस समय महंगाई को डायन कहां करती थी किंतु अब भाजपा की यह महंगाई डायन मामी बनकर रह रही है उसके साथ आम जनता महंगाई बेरोजगारी से कितनी भी परेशान हो लेकिन भाजपा की सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं मध्यप्रदेश में 2023 में होने वाले आम चुनाव में प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी और उनके घर का रास्ता दिखाइए 2023 में कमलनाथ की सरकार बनेगी और हम महंगाई पर काबू पाएंगे ऐसा हम जनता को विश्वास दिलाते हैं
