इंदौर दिनांक 01 मार्च 2023। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रो में किये जा रहे विकास कार्यो के तहत इंदौर शहर के मध्य नेहरू पार्क में स्थित तरण पुष्कर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य श्री नंदकिशोर पहाडिया, श्री अभिषेक शर्मा, श्री अश्विनी शुक्ल, पार्षद श्रीमती पुजा पाटीदार, अपर आयुक्त श्री दिव्यांक सिंह, अधीक्षण यंत्री श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, उद्यान अधिकारी श्री चेतन पाटिल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा नेहरू पार्क स्थित तरण पुष्कर (स्वीमिंग पुल) का अवलोकन किया गया, इस दौरान महापौर जी द्वारा संबंधित अधिकारियो से पुछा गया कि यह तरण पुष्कर में कितने मेम्बर है, यहां पर कितने तैराक है जो स्वीमिंग पुल में प्रतिदिन प्रतियोगिताओ की तैयारी करते है, इस पर तरण पुष्कर प्रभारी दीपक बागोरा ने बताया कि प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिये नेहरू पार्क तरण पुष्कर में खिलाडियो को कोच के माध्यम से तैराकी सिखायी जाती है। इस पर महापौर जी द्वारा खिलाडियो के तैराकी का प्रदर्शन का भी अवलोकन किया तथा खिलाडियो से परिचय भी लिया गया।
इसके साथ ही महापौर श्री भार्गव को क्षेत्रीय पार्षद व एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर पहाडिया ने बताया कि तरण पुष्कर का निर्माण बहुत पूर्व हुआ था, जिसके बाद समय-समय पर इस का संधारण व मरम्मत होता रहा है किंतु राष्ट्रीय स्तर की तैयारियो के लिये इस स्वीमिंग पुल को सर्वसुविधायुक्त बनाना आवश्यक है। इस पर महापौर जी द्वारा अपर आयुक्त श्री दिव्यांक सिंह को नेहरू पार्क स्थित तरण पुष्कर स्वीपिंग के सर्वागीण विकास के लिये कंसलटेंट के माध्यम से प्लानिंग तैयार करने के निर्देश दिये गये। साथ ही अधीक्षण यंत्री श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी को वर्तमान में जो आवश्यक संधारण कार्य है उन्हे समय सीमा में पुर्ण करने के भी निर्देश दिये गये।
