शामिल हुए रहवासी, धार्मिक, व्यवसायिक, सामाजिक,स्कुल-कॉलेज, अस्पताल संगठन.. इंदौर । निगमआयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत इंदौर शहर में अधिक से अधिक मतदान को लेकर शहर के रहवासी, धार्मिक, व्यवसायिक, सामाजिक, स्कुल-कॉलेज, होटल, अस्पताल, एफएम चैनल, एनजीओ, गरबा आयोजक व अन्य संगठनो के साथ सीटी बस आफिस में बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, शहर के विभिन्न रहवासी संगठन, धार्मिक संगठन-धार्मिक गुरू, व्यवसायिक संगठन, होटल संगठन के पदाधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त द्वारा विधानसभा निर्वाचन में इंदौर शहर में मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक बढाने के उददेश्य से शहर के रहवासी, धार्मिक, व्यवसायिक, स्कुल-कॉलेज, सामाजिक, होटल व अन्य संगठनो के पदाधिकारियो के साथ चर्चा कर प्रतिनिधियों से मतदान प्रतिशत बढाने के लिये सुझाव भी लिये गये। आयुक्त ने कहा कि जिस प्रकार से स्वच्छता अभियान में नागरिको का अधिक से अधिक सहयोग रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप इंदौर स्वच्छता में नंबर वन शहर है, उसी प्रकार आगामी 17 नवम्बर को मतदान दिवस के अवसर स्वीप अभियान के माध्यम से विभिन्न जागरूकता अभियान चलाकर इंदौर शहर के मतदाता मतदान को त्यौहार की तरह मनाकर, अधिक से अधिक मतदान करे, इंदौर को मतदान प्रतिशत में भी नंबर वन बनाये, इसके संबंध में विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियेा से चर्चा की गई। उन्होने कहा कि इंदौर शहर के जागरूक नागरिक सहयोगी है, और मतदान को लेकर भी जागरूक है।
शहर में अधिक से अधिक मतदान को दृष्टिगत रखते हुए, आगामी दिनों में गरबा पाण्डाल में किस प्रकार से आमजन को प्रेरित किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा करते हुए, गरबा पाण्डाल में मतदान की अपील के क्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाने के भी सुझाव प्राप्त हुए। इसके साथ ही धार्मिक स्थलो पर आने वाले नागरिको को धार्मिक स्थल पर आयोजित सत्संग व कथाओं में मतदान के लिये भी जागरूक किया जावेगा।
गुजराती समाज अध्यक्ष द्वारा सुझाव दिया गया कि 17 नवम्बर तक सभी न्यूज पेपर में मतदान को प्रेरित करने के लिए एक कॉलम अवश्य दिया जाये एवं समाज द्वारा आग्रह किया गया कि मतदान जागरूकता के लिये क्रिएटीव बनाकर दिया जाये ताकि वह अपने गुजराती स्कुल से जुड़े 23000 बच्चों के बीच वह भेज सकें। गुजराती समाज के पदाधिकारियो ने कहा कि हमारे विभिन्न संस्थानेा में संलग्न वाहनो पर नागरिको से मतदान की अपील संबंधित प्रचार-प्रसार किया जावेगा।
सिया मुस्लिम समाज इन्दौर द्वारा सुझाव दिया गया कि शुक्रवार को नमाज होने के कारण सभी मुस्लिम कम्युनिटी 3 बजे बाद वोटिंग के लिये जा पायेगी। इसलिये ऐसे वोटींग बुथ पर एक्स्ट्रा वोटींग मशीन लगाये जाये, जिससे लोगो को लाईन में न लगना पड़े।
सिंधी कॉलोनी व्यापारी संघ द्वारा बताया गया कि, हर वर्ष दिवाली पर्व पर तीन दिन का लकी ड्रा रखा जाता है। इस वर्ष मतदान के उपलक्ष में वे तीन से बढ़ाकर 9 दिन का रखेंगे तथा रेडिया मीर्ची से आग्रह किया गया कि सींधी कॉलोनी में मतदान के लिये कार्यक्रम आयोजित किया जावे।
संस्था प्रवेश द्वारा बताया कि उनकी संस्था से 16000 हजार महिलाएं जुड़ी हुई है, जिन्हें मतदान करने के लिये प्रेरित करेंगे।
सुमित पुरी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष* द्वारा बताया कि वे होटलों से जुड़े 40,हजार- सदस्यों को वोटींग के लिये 1 घण्टे की अलग से छुट्टी देंगे एवं मतदान दिवस पर बड़े होटलों में वोट देकर वोटींग इंक दिखाने पर अलग से डिस्काउंट दिया जावेगा।
इन्दौर स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. ने कि वे मतदान स्थलों पर लाईन कम लगे इसलिये दोपहर में कम भीड़ होने की स्थिति में वोट दिया का सकता है साथ ही इन्दौर में समस्त स्थान जहां पर स्लीप बनाकर दी जाती है वहां स्लीप पर मतदान को प्रेरीत करने के लिये सील लगाकर या ऑनलाईन अपडेट कर स्लीप जनरेट करें।
मतदाताओ को मतदान के लिये जागरूक करने के उददेश्य से 14 अक्टुबर से 16 नवम्बर 2023 तक सतत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इंदौर शहर में स्वच्छता के महाअभियान में जिस प्रकार से नागरिको के सहयोग से इंदौर स्वच्छता में नंबर वन शहर है, उसी प्रकार से आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में इंदौर शहर में अधिक से अधिक मतदान को दृष्टिग्त रखते हुए, आगामी 14 अक्टुबर से 16 नवम्बर तक शहर के 56 दुकान, सी 21 मॉल, मल्हार मेगा मॉल, होटल, टीआई मॉल, राजबाडा, फिनिक्स मॉल, नेहरू स्टेडियम, रिजनल पार्क व शहर के प्रमुख स्थानो पर फलेश मॉब, लाईव बैण्ड एवं सिग्नेचर कैम्पेन, वोटिंग फ्रेशर पार्टी, इंदौर बिगेस्ट किटी पार्टी, पिंक मैराथन के माध्यम से नागरिको की सहभागिता कर अधिक से अधिक मतदान की मतदाताओ से अपील की जावेगी।
