ऑनलाइन लिंक के माध्यम से 18 फरियादियों ने अपने साथ हुई 10 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के लसूडीया थाना क्षेत्र में 18 फरियादियों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस नें अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया कर जांच शुरू कर दी है।

लसुड़िया थाने मे ऑनलाइन धोखोधड़ी के मामले में 18 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार सभी फरियादियों के साथ हैकर नें ऑनलाइन धोखाधड़ी की है शिकायत कर्ता नें बताया कि उन्हें ऑनलाइन इंस्टाग्राम एवं अन्य एप्लीकेशन के द्वारा लिंक भेजी गई। लिंक के जरिये हैकर नें सभी कि पर्सनल बेंकिंग डिटेल हैक कर ली और उनके ऑनलाइन बैंकिंग अकॉउंट से लाखों रूपये अन्य अकॉउंट मे ट्रांसफर कर लिए है।

आखिर में सभी पीड़ितों ने अपनी शिकायत लसूडिया थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार लगभग 18 फर्यादियों से 10 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Exit mobile version