मंदिर से घर जा रही महिला के साथ लूट:बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, जूनी इंदौर में भी स्नेचरों ने की वारदात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर से घर जा रही महिला के साथ लूट करके फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जूनी इंदौर में भी एक्टिवा सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक जयश्री बरवलिया निवासी द्वारकाधीश कॉलोनी ने बताया कि वह शनिवार दोपहर अपने घर के पास मंदिर गई। इस दौरान जब वह वापस अपने घर की तरफ पैदल आने लगी तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने उनके साथ लूट की वारदात की। पीछे बैठे बदमाश ने गले पर झपट्‌टा मारा ओर सोने की चैन छीन कर बाइक सहित फरार हो गए। जयश्री ने शोर भी मचाया। लेकिन बदमाश तेजी में बाइक चलाकर वहां से भाग गए। पुलिस के मुताबिक महिला बाद में पति के साथ थाने पहुंची ओर मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

Exit mobile version