बड़े की शिकायत पर तीन छोटे भाइयों पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। एरोड्रम थाना पुलिस ने बड़े भाई की शिकायत पर उसके तीन छोटे भाइयों के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। उन पर फर्जी तरीके से प्लाट बेचने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 60 वर्षीय दुर्गेश उर्फ दुर्गा मिश्रा ने नयापुरा हुजुरगंज निवासी भाई देवेंद्र, सुरेश और उमेश मिश्रा के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी कि तीनों ने उसके परमहंस नगर स्थित प्लाट को बेच दिया।

Exit mobile version