मंत्री सुश्री ठाकुर ने महू के विभिन्न ग्रामों में 2 करोड़ 18 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले में विकास यात्राओं का सिलसिला लगातार जारी है। आज भीमराव अंबेडकर नगर महू जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत शिवनगर में विकास यात्रा निकाली गई। जिसमे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर द्वारा करोड़ो के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया।

पंचायत शिवनगर, जोशीगुराडिया, घोसिखेडा एवं सिमरोल में कुल 218.75 लाख करोड़ के विकास कार्यों का मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

विकास यात्रा के दौरान चल रही विभिन्न योजना से अवगत करवाया गया। ग्राम पंचायत शिवनगर के ग्राम पिपल्या लोहार में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मंत्री उषा ठाकुर के द्वारा आम जनता से सीधा सवांद किया गया। जिसमें उनके द्वारा राज्य शासन की समस्त योजनाओं के बारे में बताया गया। वही अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि राज्य शासन की समस्त योजनाओं को आम जनता का कैसे लाभ मिल सके इसकी चिंता करे ।

Exit mobile version