भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्रायें पुरस्कृत

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • इन्दौर जिले में 50 हजार विद्याथियो ने लिया भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग
  • भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से छात्र-छात्रायें समाज सुधारक बनेंगे–प्रेम परमाल
  • भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से छात्र छात्राये विवेक वान-धैर्यवान बने -डा. राजीव मालांनी

इंदौर। गायत्री परिवार के सूत्र संचालक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के विचारक्रान्ति अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डाॅक्टर प्रणव पण्ड्या एवं शैल दीदी के निर्देश पर भारत वर्ष में लाखों भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा स्कूलों व कालेजों में आयोजित की जाती है।


जिसमें लाखों छात्र-छात्रायें भाग लेते हैं. इन्दौर जिले की हातोद, देपालपुर, सावेर, महू तहसील के लगभग 50 हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लेकर सर्वोच्च अंक विभिन्न केटेगिरी मै प्राप्त किये जिन्हें आज पुरस्कृत किया गया। इन्दौर तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय आगरा के छठी के छात्र शहरूख खान पिता इकबाल खान को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शील्ड प्रमाण पत्र व नगद राशि देकर अतिथियों में पुरस्कृत किया। समारोह के मुख्य अतिथि बगलामुखी घाम के श्री प्रेम परमाल, एवं अतिथि समाज सेविका श्रीमती ऋतु केडिया, RPL माहेश्वरी स्कूल के प्राचार्य डाॅक्टर राजीव झालानी ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को नगदी, शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। सभी अतिथिओ ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन दिए। उक्त जानकारी देते हुये भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजक श्री प्रकाश पवार एवं धमेन्द्र सोलेकी ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा पिछले 35 वर्षों से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की जा रही है। वर्ष 2022-23 में आयोजित परीक्षा में सेन्ट अनहिण्ड स्कूल की कु. उन्नतिसिंह, विद्यान्जली इन्टरनेशनल स्कूल की खुश वर्मा, ग्लोबल विजन अकेडमी की याशिका दुबे, के. बी. पटेल गुजराती कन्या हा. से. स्कूल की कु तनिष्का शर्मा, सरस्वती ज्ञान मंदिर हा. से. स्कूल पाल काकरियां की सलीना पिता शरीफ पटेल, सुमन कान्वेंट स्कूल अटाहेडा की निकिता, संस्कार बाल विनय मंदिर सांवेर बुढाना की
कु. नंदिनी शेखर पटेल को प्रथम स्थान पाने पर पुरस्कृत किया गया। गायत्री परिवार इन्दौर के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी एडवोकेट सजल तिवारी ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में हिन्दू छात्र-छात्राओं के अलावा मुस्लिम छात्र-छात्राये भी भाग ले रहे हैं और सर्वोच्च अंक भी प्राप्त कर रहे हैं। शासकीय स्कूल के शाहरूख खान, PMB गुजराती कालेज की नूरेसबा खान, सरस्वती ज्ञान स्कूल की सलीना पटेल, शासकीय स्कूल की साना मन्सूरी, नियाज मन्सूरी एवं सोनवाय के अल्ताफ पटेल ने भी प्रथम-द्वितीय स्थान पाकर अतिथियों से पुस्कार प्राप्त किये। इससे स्पष्ट है कि भारतीय संस्कृति के बारे में मुस्लिम बच्चे भी रुचि रखते है। आरंभ में अतिथियों का स्वागत मुकेश गुप्ता नवल सिंह पवार, सुचिता भार्गव, रचना कतरे, धमेन्द्र सोलेकी, पूनम त्रिपाठी, जीतेन्द्र रघुवशी, श्री जी. एन. बंगरा, सुरेश जाधव, भागीरथ पटेल, आर. बी. राजपूत, शिव नारायण कुशवाह, नरेन्द्र जोशी, ममता ठाकुर, इन्दु जोशी, एवं लखन सोलंकी ने किया। आभार सजल तिवारी ने आभार माना।

Exit mobile version