मंत्री समर्थक ओर एमवाय गार्ड में मारपीट:चार गार्ड घायल,सीएमओ ने भी बचाव में उतरें

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमवाय अस्पताल में रविवार रात गार्ड ने एक महिला को धक्का दे दिया। विवाद इतना बढ़ा कि खुद को मंत्री समर्थक बताने वाले युवक ओर उसके साथ आए साथियों ने गार्ड की पिटाई कर दी। इसके बाद यहां ओर गार्ड आ गए। बताया जाता है कि सीएमओ को खुद लात घंूसे चलाने पड़े। बाद में मंत्री के समर्थक की जानकारी होने पर डॉक्टरो ने तुरंत युवकों के खिलाफ संयोगितागंज थाने में मारपीट का केस दर्ज करा दिया।

संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक घटना एमवाय कैजुल्टी की है। यहां ऋषभ बंसल रात 11 बजे अपने दोस्त की मां ओर दोस्तो के साथ यहां पहुंचा। करीब आधा दर्जन युवक एक साथ कैजुल्टी में घुसे तो यहां मौजूद गार्ड मुकेश पुत्र रत्नलाल ने आपति ली। इसके बाद ऋषभ ने खुद को मंत्री का समर्थक बताया ओर विवाद शुरू कर दिया। मुकेश से मारपीट के दौरान दुर्गश नितीन ओर कमल गार्ड भी वहां पहुंचे। युवको ने इनके साथ भी मारपीट की।

मंत्री का नाम आते ही गार्ड को भेजा थाने
विवाद की शुरूआत ऋषभ के साथ आई महिला को धकका मारने के चलते हुई। यहां ड्यूटी पर मौजूद सीएमओ पुरूषोतम डांगी को भी बचाव में उतरना पड़ा। इस दौरान युवकों की उनसे भी हाथापाई हो गई। एमवाय के गार्डो ने मिलकर बाद में युवकों को काफी बुरी तरह से पीटा। सीएमओ को पता चला कि ऋषभ बीजेपी के एक मंत्री का समर्थक है। तो उन्होंेने तुरंत मामले में गार्डो का मेडीकल कराकर उन्हें संयोगितागंज में एफआईआर के लिये भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version