भोपाल से चलकर वंदे भारत ट्रेन पहुंची इंदौर स्टेशन पर किया गया ट्रेन का भव्य तरीके से स्वागत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। जिसके बाद वंदे भारत ट्रेन इंदौर पहुंची, जहां इंदौर के रेलवे स्टेशन पर जोरो शोरो के साथ स्वागत किया गया, लोगों में काफी उत्साह देखने के लिए मिला, वही जनप्रतिनिधि भी रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां जनप्रतिनिधियों ने वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया।

वीओ – दरअसल इंदौर शहर के रेलवे स्टेशन पर आज एक उत्सव का माहौल दिखा, जहां इंदौर रेलवे स्टेशन को फूलों से सजाया गया, वही लोग भी वंदे भारत ट्रेन के स्वागत के लिए उत्साहित नजर आए, जैसे ही वंदे भारत ट्रेन इंदौर पहुंची तो लोगों में खुशी का नजारा देखने के लिए मिला, जहां ढोल नगाड़ों के साथ और फूलों की बरसात के साथ वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया गया, इसके साथ ही स्टेशन पर ही कई सामाजिक संगठनों के द्वारा मिठाई जूस और अन्य खाद्य सामग्रियों से यात्रियों का स्वागत किया गया।

Exit mobile version