भूमाफिया दीपक मद्दा तीन दिन के रिमांड पर, संचालकों की तलाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पांच करोड़ के जमीन घोटाले में गिरफ्तार इंदौर के भूमाफिया दीपक मद्दा उर्फ दिलीप सिसोदिया उर्फ दिलीप जैन को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। आरोपित के बैंक खातों की जांच की जा रही है। संचालक मंडल में शामिल अन्य आरोपित संचालकों की तलाश है।

एडीसीपी (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक, कल्पतरु गृह निर्माण सहकारी संस्था में मद्दा सहित प्रकाश गिरि, कमलेश जैन, सन्नी जायसवाल, जितेंद्र नारायण पटेल, सुभाष पाटीदार, मिलन गिरि, दर्शनप्रताप सिंह, श्रीचंद जगवानी, जितेंद्र पाटिल, मधुकांता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने मद्दा को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपित का सात अप्रैल तक का रिमांड स्वीकृत किया।

23 एकड़ जमीन को खुर्द-बुर्द किया
एडीसीपी के मुताबिक, आरोपित ने करीब 23 एकड़ जमीन को खुर्द-बुर्द किया और संस्था के रुपयों को अन्य संस्था जयहिंद गृह निर्माण व निजी खातों में जमा करवा लिए। दस्तावेज जब्त करने के लिए पुलिस ने आरोपित का रिमांड मांगा है। उधर, अन्य आरोपितों की तलाश है जिनके एफआइआर में नाम दर्ज हैं।

Exit mobile version