मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर की नौकरी करने वाले बुजुर्ग शांतिलाल सोलंकी ने अपर कलेक्टर सपना लोवंशी को शिकायत की। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग ने एक लाख 54 हजार 847 रुपये का भुगतान कराने के लिए तीन साल पहले आरआरसी जारी की थी, लेकिन आज तक उन्हें यह राशि नहीं मिल पाई है। अपर कलेक्टर ने यह मामला एसडीएम अंशुल खरे को सौंपा है। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अभय बेडेकर, अजयदेव शर्मा ने भी शिकायतें और समस्याएं सुनीं।
