भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा इंदौर की बैठक संपन्न बैठक में आगामी चुनाव पर हुई चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक इंदौर के जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी है वार्ड स्तर पर चल रही बैठकों के बीच गुरुवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की अहम बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें चुनावी रणनीति के तहत साल भर मोर्चा के होने वाले आयोजनों को लेकर चर्चा हुई पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा भाजपा व्यक्ति आधारित नहीं विचारधारा आधारित पार्टी है यही पार्टी का मूल मंत्र है केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी देवनारायण प्रजापति सह प्रभारी नारायण कुशवाह सांसद शंकर लालवानी प्रदेश उपाध्यक्ष नानू राम कुमावत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष रघु यादव व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Exit mobile version