इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र मे नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मयूर नगर में रहने वाली नवविवाहिता ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस को मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

इंदौर में फिर एक नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मयूर नगर में रहने वाली नवविवाहिता ममता बवेरिया तुमने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका ममता के पास फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version