भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का महासम्मेलन

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर मंत्री निखिल सोनी ने बताया की विधानसभा 1 में नरसिंह वाटिका, इंदौर में ‘सर्व पिछड़ा वर्ग समाज’ का महासम्मेलन आयोजित किया गया जिसने बड़ी संख्या में समाजजन ने हिस्सा लिया

सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के महा सम्मेलन में क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की संकल्पित कार्यकर्ताओं का यह अभूतपूर्व उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। में विधानसभा 1 को भी विकास की अग्रणी विधानसभा बनाऊंगा कैलाश विजयवर्गीय ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि मुझे कुछ आता हो या ना आता हो पर मुझे विकास करना आता है और इस पिछड़ी विधानसभा को में विकास के मामले में देश की अग्रणी विधानसभा बना कर रहूंगा और उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति को बताया कि पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का गठन किया है साथ ही में अभी विश्वकर्म योजना युवाओं को रोजगार देने के लिए लागू की गई जो विशेष तौर पर पिछड़ा वर्ग को लाभ देती है

महासम्मेलन के इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग सर्व समाज के वरिष्ठ समाज जनो का स्वागत विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा किया गया

पिछड़ा वर्ग समाज के इस महा सम्मेलन में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता , प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती ,
नगर निगम सभापति मुन्नालाल यादव , भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू
पार्षद संध्या यादव, द्वारका चौरसिया , मुकेश खाटवा
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय कवि शशिकांत सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग समाज के पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष रघु यादव नगर महामंत्री राकेश सौमावत जीतू कुशवाह नगर मंत्री निखिल सोनी , डूंगर सिंह चौहान जितेंद्र कौल विनोद साहू सोनू यादव विधानसभा प्रभारी महेश जायसवाल गौरव भट्ट आदर्श सचान , मंडल अध्यक्ष दिलीप मौर्य मंडल अध्यक्ष योगेश राठौर संतोष यादव सुरेश विश्वकर्मा मनीष जैसवाल सहित भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Exit mobile version