डिक्की से बदमाश ने उडाया सामना महंगे मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में महिला ने कुछ दिनों पहले अपने साथ हुई चोरी की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को ट्रेस किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरसल मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक महिला रोजाना गरबे सीखने आती है। महिला जब शाम को गरबा सीखने गई तो अपनी डिक्की में वह अपना पर्स, मोबाइल और अन्य सामान रखकर गई थी। लेकिन जब वह वापस लौटी तो उसकी डिक्की खुली हुई थी और सभी सामान चोरी हो चुका था। महिला ने आखिर में इस मामले की शिकायत तुकोगंज थाने में दर्ज कराई।

तुकोगंज टीआई जितेंद्र सिंह यादव के अनुसार फरियादी का नाम निकिता कोठारी निवासी मल्हारगंज है। पुलिस के अनुसार महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर उसे क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर हुलिए के आधार पर 40 वर्षीय आरोपी अविनाश पिता श्याम सिंह निवासी कैलाशपुरी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ मे बदमाश ने अभय प्रसाल के यहां महिला के वाहन से चोरी करना कबूल किया है। बदमाश द्वारा चोरी किए सामान को पुलिस ने महिला को वापस दिलवा दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Exit mobile version