इंदौर शहर में रामनवमी पर बेलेश्वर् महादेव मंदिर में हुई घटना के बाद अब नगर निगम द्वारा 600 से ज्यादा कुएं और बावड़ी की सूची बनाई है, वही इन कुएं और बावड़ी का सर्वे कर जर्जर कुएं और बावड़ी को चिन्हित किया जा रहा है और उन्हें बंद किया जा रहा है। जिसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि यह हमारे धरोहर है और इससे जल स्रोत बढ़ा सकता है, इसे बंद ना करते हुए इसकी सफाई करा कर वाटर लेवल को बढ़ाया जा सकता हे।
दरअसल बेलेश्वर महादेव मंदिर की बावड़ी में 36 लोगों की मृत्यु के बाद इंदौर शहर की सभी बावड़ी और कुएं को चिन्हित किया गया है, जिसमें से जर्जर बावड़ी और कुएं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय ने कहां कि प्रशासन को इस पर एक बार पुनः विचार करना चाहिए, क्युकी कुएं और बावडीयों का उपयोग हम जल स्तर को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं, उन्हें तकनीकी रूप से साफ करके उससे वाटर लेवल बढ़ाया जा सकता है, और यह सब हमारी पुरानी धरोहर को बंद कर देना सही नहीं है इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
