कांग्रेस नेता ने किया अनोखे तरीके से विरोध,डमी किरण पटेल बनाकर सुरक्षा के साथ दिखाई शहर की इमारते

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर सरकारी सुविधाओं का लुत्फ उठाने वाले ठग किरण पटेल को गिरफ्तार किया था, इसको लेकर इंदौर में कांग्रेस नेता और अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने सरकार पर तंज कसा है। जिसमे उन्होंने एक साथी को डमी किरण पटेल बनाकर उसे सुरक्षा मुहैया कराइ और संभागायुक्त कार्यालय सहित शहर की कई शासकीय इमारतों का दौरा करवाया।

प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि जब किसी को पुलिस सुरक्षा दी जाती है, तो उसकी भी कानूनी प्रक्रिया होती है, लेकिन केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी ओर गुजरात सरकार द्वारा किरण पटेल को सुरक्षा मुहैया कराई गई, जबकि वह किसी पद पर नही था, प्रमोद कुमार द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है, उनका कहना है की यह वाक्या सुरक्षा व्यवस्था की खामी को बयां करता है, प्रमोद कुमार द्विवेदी ने नकली किरण पटेल बनाकर उसको सुरक्षा देते सुरक्षाकर्मियों के साथ अपना विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया, द्विवेदी ने आरोप लगाया कि मामले की जांच के नाम पर लीपापोती करने का आरोप भी लगाया।

Exit mobile version