भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 मे कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें चुनाव में जीत का मंत्र दे रहे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रसिद्ध कॉमेडियन एहसान कुरैशी अपनी दोस्ती निभाने इंदौर पंहुचे दरअसल एहसान कुरैशी को मालूम पड़ा की भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की विधानसभा एक से चुनाव लड़ रहे हैं तो वह उनसे मिलने पहुंचे……

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भारतीय जनता पार्टी द्वारा इंदौर की विधानसभा एक से अपना प्रत्याशी बनाया गया है तभी से कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा एक में कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें चुनाव में जीत का मंत्र दे रहे हैं सोमवार को प्रसिद्ध कॉमेडियन लाफ्टर शो के उपविजेता एहसान कुरैशी अपने मित्र कैलाश विजयवर्गीय से मिलने पहुंचे और उनकी जीत हो इसलिए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहां की विधानसभा एक में छोटी-मोटी समस्याएं जो जल्द ही दूर कर दी जाएगी साथ ही क्षेत्र में हो रही नशाखोरी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने नशे का व्यापार करने वालों को चेतावनी दी है कि वह क्षेत्र में नशा का कारोबार नहीं होने देंगे

Exit mobile version