पुंजराज पटेल सामाजिक सेवा समिति के तत्वाधान में बुधवार से देपालपुर में अमृतमयी श्रीराम कथा परम पूजनीय दीदी मां साध्वी ऋतंभरा देवी के श्रीमुख से शुरू हुई। श्रीराम कथा के पूर्व नगर के सीएम राइस स्कूल प्रांगण से कलश यात्रा शुरू होकर श्री 24 अवतार मंदिर प्रांगण पहुंची जहां मंदिर प्रांगण में मौजूद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। डीजे, बैंड बाजे और घोड़ी पर बच्चों ने भगवा पत्ता लहराई। वही यात्रा में साध्वी ऋतंभरा देवी देपालपुर नगरवासियों का अभिवादन स्वीकार करती नजर आई। कथा के मुख्य यजमान रामेश्वर गुड्डा पटेल ने श्रीराम कथा की पोथी सिर पर रखकर व्यासपीठ तक पहुंचे। श्रीराम कथा के प्रथम दिवस साध्वी ऋतंभरा देवी ने कहा कि देखना स्मरण रखना देपालपुर वालों साधु भगवान को ढूंढता है भगवान संत को स्वयं ढूंढते हैं अपने बड़े कार्यो लक्ष्यों का उनको निमित्त में लाते हैं अगर आपने संत संकल्प है ईश्वर आपको माध्यम बनाकर संत संकल्प करवा दे सनातन धर्म के गौरव का संकल्प, धर्म की निष्ठा आपको समस्त प्रतिकूलताओं से ऊपर उठा देती है। कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर मंचों से कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
बाईट:- रामेश्वर गुड्डा पटेल मुख्य यजमान
