एटीएम से रुपए की जगह करते थे बैटरी चोरी ई रिक्शा से घूमते हुए वारदात करने वाले पति पत्नी हुए गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में चार अलग-अलग जगह एटीएम के बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार हुए हैं दोनों ही आरोपी पति पत्नी है और देर रात ई-रिक्शा से एटीएम की रेकी करते थे और जहां उन्हें बिना गार्ड के एटीएम मिलता था। उस पर घुसकर वह एटीएम की बैट्री चुरा लेते थे और उसे बाजार में सस्ते दामों पर बेच देते थे लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में एटीएम से बैटरी चोरी की वारदात की जानकारी मिलने के बाद जूनी इंदौर थाना पुलिस द्वारा दोनों ही पति पत्नी को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपियों से पुलिस अन्य जानकारी जुटा रही है कि उन्होंने शहर में किस-किस जगह इस वारदात को अंजाम दिया है आरोपी के पास से चोरी गई हुई 7 बेट्री भी बरामद हुई।

जांच अधिकारी ने बताया कि शहर में लगातार एटीएम से बैटरी चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को मिल रही थी वही बैंक द्वारा एटीएम में चोरी की वारदात करते हुए एक महिला और पुरुष दिखाई दिए थे जहां पर पुलिस लगातार दोनों ही आरोपियों की तलाश कर रही थी वही जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में देर रात चंदन नगर के रहने वाले पति पत्नी गिरफ्तार हुए… इम्तियाज और रुकसाना शहर के अलग-अलग एटीएम पर वारदात के लिए ई-रिक्शा से घूमते थे और जिस भी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं होता था उसे रात में हर निशाना बनाते थे आरोपी के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस द्वारा दोनों ही पति पत्नी को गिरफ्तार किया है और दोनों के पास से चोरी गई हुई बैटरी भी बरामद हुई है

Exit mobile version