इंदौर शहर के भवर कुआ थाना क्षेत्र मे एक बदमाश लूट कि घटना को अंजाम देने कि फिराक मे राहगीरों के हाथ दबोचा गया है। पकडे गए बदमाश को आम जनता ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले मे आरोपी के खिलाफ लूट एवं अन्य मामलो मे प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कि है।
क्राइम ब्रांच एडीसीपी राजेश डंडोतिया के अनुसार घटना भवर कुआ थाना क्षेत्र कि है। फरयादी 20 वर्षीय मानवेन्द्रसिंह पिता योगेंद्र सिंह निवासी चाणक्य पूरी है जिसने अपनी शिकायत मे बताया कि वह एबी रोड इस्थित मीरा गार्डन गेट के यहां खड़ा था। अचानक एक मोटर साईकिल पर युवक आया पर उसने मेरे हाथ के मोबाइल पर ज़पट्टा मारा और लेकर फरार होने लगा। लेकिन आगे जाकर एक वाहन से टकरा कर मोटर साईकिल सहित गिर पड़ा।
इसी दौरान आस पास से गुजर रहे राहगीरों और फरयादी ने लुटेरे बदमाश को दबोच लिया। पकडे गए बदमाश को भवर कुआ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ 392 लूट एवं अन्य धाराओ मे प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
