,सर्व ब्राह्मण युवा संगठन इंदौर द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर बापट चौराहा स्थित श्री परशुराम वाटिका में भगवान का आकर्षक श्रंगार कर आरती की गई ,,
कार्यक्रम आयोजक पंडित संदीप जोशी ने बताया कि ब्राह्मण गौरव पंडित रमेश मेंदोला के संरक्षण में कार्यक्रम आयोजित किया गया था,, जिसके लिए पिछले कई दिनों से घर-घर जाकर निमंत्रण दिए गए थे,,, शनिवार को भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर बापट चौराहा से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई ,,,इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट विधायक रमेश मेंदोला विधायक संजय शुक्ला ,पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री योगेंद्र महेंद्र सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे,,
