भंवर कुवा थाना क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भंवर कुवा थाना क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिक भी शामिल है
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले दिनों भंवर कुवा थाना क्षेत्र के पलदा में एक मोबाइल लूट की वारदात सामने आई थी जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

जिनके पास से अलग-अलग क्षेत्र में लूट गए 11 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं पकड़ा गए आरोपियों में दो नाबालिक आरोपी है वहीं आरोपियों से अन्य वारदांतो के बारे में भी पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version