भंवरकुआं पुलिस ने 250 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की चेन तलाश रही है ।
पुलिस का अवैध मादक वस्तुओ के खिलाफ अभियान जारी है । इसी कड़ी में भंवरकुआं पुलिस ने एक बदमाश को 250 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है । आरोपी का नाम मनप्रीत सिंह सैनी है । आरोपी कहा से अफीम लाता था और कहा सप्लाई करता था इसके बारे में पुलिस पूछताछ में जुटी है ।
