रघुवंशी समाज द्वारा 9 दिवसीय श्री रामजन्मोत्सव रामकथा व रामनवमी पर निकली श्री राम रथ यात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राम नवमी के अवसर पर रघुवंशी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में 12 बजे भगवान श्री राम का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया उसके पश्चात रघुवंशी समाज द्वारा भगवान श्री राम जी की भव्य श्रीराम रथ यात्रा शुरू की जो की मरीमाता चौराहा वृंदावन कॉलोनी क़िला रोड होते हुए वापस राम मंदिर पर समाप्त हुई श्री रामरथ यात्रा में रथ पर सवार श्रीराम लक्ष्मण और सीता जी की प्रतिकृति और वानर सेना बड़े आकर्षण का केंद्र रही रथ में सवार भगवान श्रीराम की प्रतिकृति का कई मंचो और कई घरों से आरती उतार का भव्य स्वागत किया गया रथ यात्रा का दृश्य ऐसा था मानो भगवान श्रीराम स्वयं आज भ्रमण पर निकले हो एक रथ में कथावाचक बहन रमा किशोरी जी भी अपने हाथों में भगवान श्री लड्डू गोपाल हाथों में साथ लिए सवार थी बहन रमा किशोरी जी का भी राम रथ यात्रा में भव्य स्वागत हुआ रथ यात्रा में डीजे और बैंड की धुन पर राम जी की सेना चली और भगवा रंग जैसे भजनों के साथ बड़ी संख्या में माता बहने अपने अलग ही अंदाज़ में साथ चल रही थी रथ यात्रा समाप्त होने के बाद श्रीराम कथा के अंतिम प्रसंग का समापन हुआ उसके बाद रघुवंशी समाज द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित भोजन भंडारे की शुरुआत की जिसमे बड़ी संख्या मे आमजन ने भोजन प्रसादी ग्रहण की राम रथ यात्रा और अंतिम दिन की कथा में भजनों में माता बहनें ख़ूब नाच गा रही थी सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनो मे समाज में एकता बनती हैं सभी भक्ति रस में डूबे रहे

Exit mobile version