भंवरकुआं पुलिस ने सुनसान जगहों पर राहगीरों से मोबाईल लूटने वाली गैंग के 7 सदस्यों को पकड़कर इनके कब्जे से 41 चोरी के मोबाईल फोन ओर चोरी की दो मोटर सायकिल जब्त किए है । फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है । ये मोबाईल फोन इस गैंग ने शहर के अलग अलग क्षेत्रो से चुराए थे ।
वीओ – भंवरकुआं पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कुछ लोग चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे है । सूचना पर टीआई शशिकांत चौरासिया ने टीम के साथ घेराबंदी कर 7 बदमाशो को पकड़ा जिसमे एक नाबालिक है । बदमाशो के पास से चोरी के 41 स्मार्ट फोन मिले है वही दो मोटर सायकिल भी जब्त हुई है जो लसूड़िया क्षेत्र से बदमाशो ने चुराई थी । पूरे माल की कीमत लाखो रुपये बताई गई है । पकड़ाए आरोपी वंश ,शंकर , अविनाश ,देव ,अर्जुन ओर बालक है जिन्होंने शहर के अलग अलग क्षेत्रो से ये मोबाईल फोन लुटे थे ।
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी है आशंका है कि आरोपियों से ओर भी चोरी के मोबाईल मिल सकते है ।
