लसूड़िया पुलिस ने एक घर मे हुई दो करोड़ से अधिक की चोरी के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है । आरोपी आगर मालवा के रहने वाले है और घर में ही काम करने वाले नोकर की मदद से चोरी की घटना को अंजाम दिया था । फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है जिसमे कई खुलासे होने की उम्मीद है ।
मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है । जहाँ वर्ष 2022 में शांति निकेतन कालोनी में रहने वाले अनिल राठी के घर को चोरों के निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवरात विदेशी मुद्रा नगदी सहित दो करोड़ के माल पर हाथ साफ किया था । मामले में पुलिस ने अनिल राठी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया था । तभी से आरोपियों की तलाश जारी है । पुलिस ने आगर मालवा से तीन बदमाश धीरज ओर मनोहर देवड़ा सहित नोकर को पकड़ा है । बदमाशो ने घर मे काम करने वाले एक नौकर की मदद से ही चोरी की घटना की अंजाम दिया था ।
