भंवरकुआं पुलिस ने ट्रक की हेराफेरी के आरोपित को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं पुलिस ने ट्रक की हेराफेरी करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित उन ट्रकों को गायब करवाते थे जो फाइनेंस से खरीदे गए थे। पुलिस ने एक ट्रक को जब्त भी कर लिया है। आरोपित नौकर, चालक व परिचितों के नाम से भी वाहन खरीद कर कबाड़ियों को बेच देते थे। टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों का नाम जावेद इशाक निवासी ग्रीन पार्क कालोनी, राजेश पुत्र आनंदीलाल परमार निवासी राजौद, नईम खाजू खान निवासी मदीना नगर है

Exit mobile version