उन्होंने बताया कि जोन के सभी अधिकारियों को इलाके में घूमने के निर्देश दिए नई आबकारी नीति में शराब दुकानों के अहाते बंद कर दिए गए हैं, ऐसे में नशा करने वाले अपना शौक पूरा करने के लिए कहीं भी बैठने लगे हैं। उनकी हरकतों से आम जनता परेशान है। इस परेशानी को लेकर नवागत डीसीपी आदित्य मिश्रा ने एक नवाचार किया है। उन्होंने बताया कि जोन के सभी अधिकारियों को इलाके में घूमने के निर्देश दिए हैं।
वे लाउड स्पीकर पर जनता से अपील करें कि कोरोना काल में जिस तरह भीड़ देखकर आप पुलिस को सूचना देते थे, वैसे ही सार्वजनिक स्थान पर नशेड़ी नजर आएं तो उनके फोटो खींचे। उनके दूर से वीडियो बनाकर पुलिस को दें तो तत्काल एक्शन लिया जाएगा। नशाखोरों के खिलाफ सबूत मिलने पर सख्ती से कार्रवाई भी कर सकेंगे। इसके लिए सभी थाना प्रभारी लाउड स्पीकर लेकर अपने-अपने इलाके में रोजाना 1 घंटा घूमकर लोगों को जागरूक करें।
